तहसील तरबगंज में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

गोण्डा….

तहसील तरबगंज में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश डॉ0 दीपक स्वरूप सक्सेना के आदेश के अनुपालन में तहसील तरबगंज में तहसीलदार तरबगंज की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस विधिक साक्षरता शिविर में उपस्थित लोगों को तहसील तरबगंज द्वारा विधिक जानकारी प्रदान की गई। तहसील स्तर पर सरकार द्वारा उपलब्ध वृद्धा पेंशन, किसान दुर्घटना बीमा, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। इस अवसर पर तहसीलदार द्वारा इस योजना को गांवों में रहने वाले समस्त व्यक्तियों तक पहुंचाने हेतु लेखपाल व ग्राम विकास अधिकारी को भी निर्देशित किया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कुलदीप सिंह व तहसीलदार तरबगंज पैगाम हैदर एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

राकेश कुमार मिश्रा R9 BHRAT ब्यूरो चीफ गोंडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!