ताप्ती मेघा रिचार्ज परियोजना के संबंध में 30 ग्राम के ग्रामीणों ने बैठक का किया आयोजन
बैठक में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए
संवाददाता इदरीश विरानी

दामजीपुरा/बैतूल जिले विकासखंड भीमपुर के अंतर्गत ग्राम दामजीपुरा में आज बुधवार को गोरमेंट हाई सेकेंडरी स्कूल के सामने ताप्ती मेघा रिचार्ज परियोजना के संबंध में 30 ग्राम के ग्रामीणों ने बैठक का किया आयोजन एवं ग्राम वासियों ने मेगा रिचार्ज परियोजना नही बने का विरोध किया एवं महाराष्ट्र के धारणी क्षेत्र के ग्रामीण दामजीपुरा क्षेत्र के ग्रामीण भीमपुर ब्लॉक के ग्रामीण सभी बैठक में शामिल हुए और डैम बनने के विरोध में चर्चा की हम आदिवासी यो की जमीन और कारोबार नष्ट हो जाएगा हमारे बाप दादाओ की जमीन पर हम लोग डेम नहीं बनने देंगे यह डेम ताप्ती नदी पर बनाने का प्रयास सरकार द्वारा चलाया जा रहा है मगर क्षेत्र वासियों का कहना है कि यहां डेम किसी भी हालत में नहीं बनने देंगे उसके लिए हमारी जान क्यों ना चली जाए मगर हम लोग मिलजुल कर यह डेम को नहीं बनने देंगे यही हमारी क्षेत्र वासियों की जिम्मेदारी है इस महापंचायत में उपस्थित ग्राम वासियों एवं क्षेत्र वासियों हजारों की तादाद में उपस्थित हुए