तालुका विधिक सेवा समिति रूपबास की राष्ट्रीय लोक अदालत में 168 लंबित मामलों का हुआ निस्तारण
भरतपुर.राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भरतपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति रूपबास की अध्यक्ष स्वाती भगवती की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 168 लंबित मामलों का निस्तारण हुआ। इस अवसर पर स्वाती भगवती ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निस्तारण के लिए ताल्लुका रूपबास पर एक बैंच का गठन किया गया था, जिसमे मोहन लाल शर्मा पैनल अधिवक्ता एवं बाबूलाल आशु उपखण्ड अधिकारी को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। इस दौरान रूपबास के विभिन्न न्यायालयों में लंबित 651 प्रकरणों को चिन्हित किया गया। इनमें से राजीनामा योग्य फौजदारी के 126 प्रकरण, एनआई एक्ट का एक प्रकरण, सिविल मामलों के 6, भरण पोषण संबंधी 35 मामले शामिल रहे। इस प्रकार कुल 168 लंबित मामलों का निस्तारण किया जाकर कुल एक लाख रुपए की राशि का अवार्ड पारित किया गया।।
भरतपुर से हेमंत दुबे