तीन दिवसीय दौरे पर पलामू आयेंगे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू

तीन दिवसीय दौरे पर पलामू आयेंगे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री

 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन तीन दिवसीय पलामू दौरे पर सोमवार शाम मेदिनीनगर आयेंगे।इसके तहत वे सोमवार की दोपहर को रांची पहुंचे जहां पलामू जिला प्रशासन के तरफ से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार ने बुके प्रदान कर माननीय मंत्री का स्वागत किया।

जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारीयों संग करेंगे बैठक,आकांक्षी जिला प्रोग्राम के तहत पलामू में विकास कार्यों का लेंगे ज़ायज़ा

तीन दिवसीय दौरे पर पलामू आ रहे माननीय मंत्री सोमवार रात परिसदन भवन में जिले के माननीयों संग बैठक करेंगे।इसी क्रम में मंगलवार को समाहरणालय के सभागार में जिले के विभिन्न पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे।बैठक में आकांक्षी जिला प्रोग्राम के तहत पलामू में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की जायेगी।वहीं टाउन हॉल में जिले के जनप्रतिनिधियों संग भी बैठक निर्धारित की गयी है।मंगलवार को ही माननीय मंत्री का हरिहरगंज दौरा प्रस्तावित है।इसी तरह बुधवार को माननीय मंत्री का दूरदर्शन केंद्र व एमएमसीएच का भ्रमण कार्यक्रम है। माननीय मंत्री का 25 दिसंबर को मोहम्मदगंज के रेलवे प्रोजेक्ट का निरीक्षण कार्यक्रम भी निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!