भरतपुर 2 सितंबर
तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार से शुरू किया जा रहे आमरण अनशन को लेकर जिला कलेक्टर व संभागीय आयुक्त को सोंपा ज्ञापन

भरतपुर. सोमवार को छात्र नेता कौशल फौजदार के नेतृत्व मे अपनी तीन सूत्रीय मांगो (पथेंना की सफाई, किसानो का मुआवजा और तीनो अस्पताल मे स्थाई डॉक्टर की उपलब्धता) को लेकर जिला कलेक्टर व सम्मागीय आयुक्त को ज्ञापन सौपा गया। साथ ही अधिकारियों को तीनों मांगों को लेकर कल से शुरू करने जा रहे आमरण अनशन को लेकर अवगत कराया गया।।
भरतपुर से हेमंत दुबे