त्रिशला नंदन वीर की, जय बोलो महावीर की” के जयघोषों के साथ राजाखेड़ा में धूमधाम से निकली शोभायात्रा।
जैन समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई महावीर जयंती, अहिंसा का दिया संदेश

राजाखेड़ा। कस्बे में सोमवार को जैन समाज द्वारा भगवान महावीर के 2625 वाँ जन्मकल्याणक के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमे करीब 1 दर्जन से अधिक मनमोहक झाँकियाँ, आधे दर्जन बैंड जो स्वरलहरियों के साथ सैकड़ो की संख्या में जैन समाज के महिलाओं एवं पुरुषों ने हिस्सा लिया, पुरूष स्वेत वस्र एवं महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर चल रहे। जहाँ अहिंसा परमोधर्म का संदेश दिया गया। शोभायात्रा में आकर्षक का केंद्र आगरा का सुधीर बैंड रहा। शोभायात्रा से पहले आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुबह जन्मकल्याणक की पूजा अर्चना की गई। उसके बाद सुबह 10 बजे से कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई, जो जैन धर्मशाला से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्ग पुलिस चौकी, धौलपुर बस स्टैंड, अम्बरपुर बाईपास, हाटमैदान, मनोरमा सिंह की कोठी से मुख्य बाजार होती हुई जैन धर्मशाला पहुँची।जहाँ जैन समाज की महिला मंडल एवं बालिकाओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद जैन मंदिर में श्रीजी का पाण्डुक शिला पर अभिषेक किया गया। शोभायात्रा के दौरान बैंडो पर भगवान के सुंदर भजन चल रहे वही रथ को समाज के लोग हाथ लगाकर खींचने को आतुर दिखे। जिस पर भगवान महावीर की मनमोहक प्रतिमा विराजमान थी। जिनकी समाज के लोगो ने आरती उतारकर शोभायात्रा की आगवानी की। इस दौरान लोगो ने जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। ठाकुर बिजेंद्र सिंह जादौन भारत सरकार द्वारा हाट मैदान में झांकियों का स्वागत सम्मान किया गया।इस दौरान जैन समाज के अध्यक्ष राजेंद्र जैन, महामंत्री राजेश जैन, पूरन चंद जैन, देवचंद जैन, विजय जैन, नितिन जैन राजू, महेश चौधरी, सतीश चंद जैन, मुकेश जैन पटवारी, रामकुमार जैन, मनोज जैन, प्रदीप जैन, रवि जैन, नीतेश जैन, राकेश जैन, अंकित जैन, रोबिन जैन, लकी जैन, रॉबी जैन मेडिकल सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला एवं पुरूष मौजूद। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा