सिद्धार्थनगर
थाना खेसरहा पुलिस ने 02 नफर अभियुक्तगण व 01 नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर भेजा माननीय न्यायालय ।

सिद्धार्थनगर(ब्यूरो)/पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन, श्री देवी गुलाम बाँसी के कुशल पर्यवेक्षण, श्री अशोक कुमार वर्मा थानाध्यक्ष महोदय थाना खेसरहा सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 70/2022 धारा 302,201,34 भादवि0 की विवेचना की विवेचना के क्रम मे पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे एण्टी मार्टम हैगिंग आना, तथा बयान गवाह, निरीक्षण घटना स्थल से मुकदमा उपरोक्त मे उसके पिता संजय, भाई शिवशंकर तथा माता किसमावती देवी द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाना तथा हरिशंकर उर्फ भेली द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेना पाया गया । जिसके अधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 302,201,34 भादवि0 का विलोपन करते हुए धारा 306 भादवि0 की बढोत्तरी किया गया तथा मु0अ0सं0 70/2022 धारा 306 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सिद्धार्थनगर भेजा गया ।
R9 भारत से पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट