निचलौल/महराजगंज
दिनांक-13.04.2023
थाना निचलौल पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 05 मोटर साइकिल चोरी की व एक चाकू व 820/- रुपये बरामद। आज दिनांक 13.04.2023 को सेमरहना पुल झुलनीपुर पर निचलौल पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया जिनके पास से निचलौल कस्बे से चोरी की मोटर साइकिल साहित अन्य स्थानों की चोरी की कुल पांच मोटर साइकिल मिली तथा अभियुक्तगण की जब तलाशी ली गयी तो अभियुक्त हबीबुल्लाह उर्फ शालू पुत्र सब्बीर उर्फ चुन्ने के पास से एक अदद चाकू व 500/- रुपये तथा अभियुक्त शिव कुमार वर्मा पुत्र जयप्रकाश वर्मा के पास से 200 /- रुपये तथा अभियुक्त संदीप पटेल पुत्र लक्ष्मण पटेल के पास से 120/- रुपये बरामद हुआ । उक्त अभियुक्तगण भारत के अन्यत्र क्षेत्र से मोटर साइकिल को चोरी करके नेपाल राष्ट्र में कम दामों में बेच देते हैं। अभियुक्तगण व वाहन तथा चाकू व नगदी को कब्जा पुलिस में लेकर नियमानुसार थाना निचलौल पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान कर न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार किये गये अपराधी
1.हबीबुल्लाह उर्फ शालू पुत्र सब्बीर उर्फ चुन्ने निवासी मिश्रौलिया थाना निचलौल जनपद महराजगंज |
2. शिव कुमार वर्मा पुत्र जयप्रकाश वर्मा निवासी मिश्रौलिया थाना निचलौल जनपद महराजगंज ।
3.संदीप पटेल पुत्र लक्ष्मण पटेल निवासी सोहगीबरवा टोला भोतहा थाना सोहगीबरवा जनपद महराजगंज।