थाना पवाँरा पुलिस ने गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अजय साहनी, पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुध्द चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पवारा के पर्वेक्षण पवारा मय हमराह द्वारा चेकिंग सदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान सजईकला तिराहे से आगे इण्डियन गैस एजेन्सी को पास से अभियुक्त दिनेश यादव पुत्र उदयराज यादव निवासी नेवादा थाना पवाँरा जनपद जौनपुर के कब्जे से एक थैले मे एक किलो 400 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुध्द मु0अ0सं0 005/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का विवरण-
1. दिनेश यादव पुत्र उदयराज यादव निवासी नेवादा थाना पवाँरा जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1. एक किलो 400 ग्राम गांजा की बरामद।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 005/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना पवारा जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. थानाध्यक्ष राजनारायन चौरसिया थाना पवाँरा जनपद जौनपुर।
2. का0 रणविजय यादव थाना पवाँरा जनपद जौनपुर।
3. का0 तेजबहादुर थाना पवाँरा जनपद जौनपुर।

जौनपुर से तहसील रिपोर्टर विशाल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!