दिनांक 26.11.2022 को जनपद देवरिया के समस्त थानो पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया । समस्त थानों पर राजस्व के अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहकर उनके द्वारा जनता की समस्याओं को सुना गया एवं संयुक्त रूप से राजस्व व पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुच कर कई समस्याओं का निस्तारण भी कराया गया। इसी क्रम मे जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संकल्प शर्मा द्वारा थाना बरियारपुर पर पहुँचकर लोगों की समस्याओं को सुना गया|
जिसके क्रम में थाना बरियारपुर पर कुल 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें 02 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण करते हुये 04 प्रार्थना पत्रों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजते हुये उनका निस्तारण कराया गया, शेष प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित को उचित दिशा निर्देश दिये गये । थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर कुल 140 प्रार्थना प्रत्र प्राप्त हुये जिसमें 38 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।