थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा 03 अदद चोरी के टूल्लू पम्प सहित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

दिनांक 15.07.2022 जनपद देवरिया
थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा 03 अदद चोरी के टूल्लू पम्प सहित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में अपराधियो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 15.07.2022 को उ0नि0 अंकित सिंह थाना सलेमपुर मय हमराहियान द्वारा थाना सलेमपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 145/2022 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 01. रामपालन पुत्र गोरख सा० चकरा गोसाई थाना मईल जनपद देवरिया को मुखबिर खास की सूचना पर महदहा तिराहे से गिरफ्तार किया गया तथा उसके निशानदेही पर 03 अदद चोरी किये गये टूल्लू पम्प को तहसील सलेमपुर के पास निर्माणाधीन सुलभ शौचालय के पास बालू के ढेर से बरामद किया गया। अभियुक्त रामपालन उपरोक्त को गिरफ्तार करते हुए चोरी के माल को बरमाद कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. रामपालन पुत्र गोरख सा० चकरा गोसाई थाना मईल जनपद देवरिया
बरामदगी का विवरणः-
1. तीन अदद चोरी के टूल्लू पम्प
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. उ0नि० अंकित सिंह थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
2. का० अविनाश कुमार सिंह थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
3. का० राकेश पाल थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
4. का0 कविभूषण थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
5. म०का० गुन्जन थाना सलेमपुर जनपद देवरिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!