दिनांक 22.05.2023 जनपद देवरिया
थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा हत्या से सम्बन्धित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
आज दिनांक 22.05.2023 को प्रभारी निरीक्षक सलेमपुर मय हमराह कर्मचारी गण द्वारा मुखबिर की सूचना पर समय करीब 04.25 बजे दिनांक 22.05.2023 को लार रोड रेलवे स्टेशन के बाहर गेट से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 110/2023 धारा 147/148/302/506 भादवि0 थाना सलेमपुर जनपद देवरिया में वांछित चल रहे नामजद अभियुक्तगण 1 – मनोज दुबे पुत्र स्व0 हरिवंश दुबे 2- अमन दुबे पुत्र मनोज दुबे निवासीगण ठेंगवल दुबे थाना सलेमपुर जनपद देवरिया व 3- राजन दुबे पुत्र मणिकान्त दुबे निवासी धनगड़ा थाना सलेमपुर जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण उपरोक्त के निशानदेही पर मुकदमा उपरोक्त में प्रयुक्त आला कत्ल (बांका) ठेंगवल दूबे के निकट स्थित तालाब के किनारे से बरामद किया गया तत्पश्चात अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्तगणों का विवरण:-
01-मनोज दुबे पुत्र स्व () हरिवंश दुबे उम्र 48 वर्ष निवासी टेंगवल दुबे थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
02- अमन दुबे पुत्र मनोज दुबे उम्र 22 वर्ष निवासी ठेंगवल दुबे थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
03- राजन दुबे पुत्र मणिकान्त दुबे उम्र 21 वर्ष सा धनगड़ा थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
बरामदगी का विवरण –
1- 01 अदद आलाकत्ल (बाँका)
गिरफ्तारी करने वाली टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक गोपाल पाण्डेय थाना सलेमपुर जनपद देवरिया।
2. का0 प्रिजेश कुमार थाना सलेमपुर जनपद देवरिया।
3. का0 गणेश कन्नौजिया थाना सलेमपुर जनपद देवरिया।