दमकल एंव नवीन पार्वती पुल के शेष रोड़ को बनवाने बावत् तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन !

आज एबीवीपी के छात्र नेता दीपक राजपूत के नेतृत्व में दमकल एंव नवीन पार्वती पुल के शेष रोड़ को बनवाने बावत् तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया!
जिसमें ब्रजेश बघेल समाजसेवीं ने बताया की सैपऊ में काफ़ी लंबे समय से दमकल की माँग करते आए हैं लेकिन प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली आए दिन आग लगने की घटनाएँ होती रहती हैं तो जिला मुख्यालय से दमकल पहुंचने से पहले सब कुछ जलकर ख़ाक हो चुका होता हैं!
दीपक राजपूत ने कहा नवीन पार्वती पुल के पास पानी की आवक ज़्यादा आने के कारण पुल समीप की मट्टी में दरारे आ गई हैं एवं गहरे गड्ढे हो गए हैं जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती हैं प्रशासन इन मांगो को जल्द से जल्द संज्ञान मे ले अन्यथा सभी ग्राम वासियो सहित धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा जिसकी ज़िम्मेदारी स्वयं प्रशासन की होगी !
इस मोके पर युवा नेता कृष्णा परमार , अजय राजपूत, दीपक शर्मा, मयंक,,गौरव लोधा,भोला,आकाश परमार ,अमन ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे! संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा