दिक्कत होगी दुर सुविधा मिलेगी तीन पंचायतों के लोगों को भरपूर

मंगल ठाकुर
बरठीं बिलासपुर

दिक्कत होगी दुर सुविधा मिलेगी तीन पंचायतों के लोगों को भरपूर ।

उल्लेखनीय है कि आजादी के 75 साल बाद सरहयाली खडड के किनारे बसे तीन पंचायतों के लोगों को सड़क सुविधा मिलने वाली है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत दसलेहडा के खमेडा खुर्द , ग्राम पंचायत घराण के खमेडा कलां के आलावा सनीहरा ,निघयार के भगतपुर,भडोली कलां के बागडू के  लोगों को सरहयाली खडड पर पुल पड़ने के पश्चात अब बरसात के दिनों दिक्कतें झेलनी नहीं पड़ेगी। काविलेगौर है कि दसलेहड़ा से खमेड़ा कलां सड़क पर  दसलेहडा में सरहाली खड्ड पर 75 मीटर लम्बाई के निर्माणाधीन पुल  के निर्माण  कार्य का निरीक्षण  झंडुत्ता विधानसभा क्षेत्र विधायक जीत राम कटवाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ  किया । उन्होंने बताया कि पुल का निर्माण  4 करोड़ 5 लाख रुपये  से किया जा रहा है । उन्होंने  पुल के निर्माण कार्य  को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए  ताकि लोगों को शीघ्र यातायात की सुविधा प्रदान की जा सके  । उन्होंने बताया कि पहले खमेहड़ा कलां से घराण की दूरी  वाया तलाई लगभग 13 किलोमीटर है  जो कि पुल निर्माण होने से घटकर 2.5 किलोमीटर रह जायेगी।  विधायक ने बताया कि पुल निर्माण की लोगों कि  काफी समय पहले  की माँग थी  जिसका उन्होंने चुनाव से पहले वायदा भी किया था जिसे उन्होंने पूर्ण कर दिया है । उन्होंने बताया कि पुल के  निर्माण हो जाने से इस क्षेत्र की  तीन पंचायतों घराण , दसलेहड़ा , सनीहरा के लोगों को सुविधा मिलेगी । इस पुल से गाँव खमेहड़ा कलां, खमेहड़ा खुर्द, गोचर , वागड़ू  ,दसलेहड़ा के प्रकाश चंद,नंद लाल, पूर्व सदस्य मीरां देवी,मदन लाल, रत्न चंद, लेख राम, छोटूराम, अच्छर सिंह, सहित कई लोगों  का कहना है कि बरसात के दिनों में सरहयाली खडड पर पानी का बहाव अधिक होने के अनहोनी होने का अंदेशा बना रहता था। जबकि पाठशाला के छोटे छोटे बच्चों, महिलाओं व बुर्जुग लोगों भारी परिशानी का सामना करना पड़ता था। उक्त लोगों ने बताया कि विधायक जीत राम कटवाल के समक्ष विधानसभा चुनावों से पहले ही इस मामले को उठाया था लेकिन उन्होंने समय रहते हुए सरहयाली खडड पर पुल का कार्य शुरू करवा दिया है जोकि शीघ्र ही तैयार हो जाएगा जिससे सैकड़ों परिवारों को फायदा होगा । इससे स्कूल के बच्चों को तथा  स्थानीय लोगों को बरसात के समय  सरयाली खड्ड को पार करने की  समस्या से निजात मिलेगी । इन अवसर पर  जे ई लोक निर्माण विभाग राजेंद्र सिंह , ग्राम पंचायत उपप्रधान अजय शर्मा , पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान अशोक कुमार, विवेक शेखर, रजनीश शर्मा, अशोक चंदेल, प्रकाश चंद,मदन लाल, रीना शर्मा, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!