दिवंगत विधायक देवव्रत की पत्नी ने कहा-श्रीमति यशोदा निलाम्बर वर्मा को टिकट देकर मुख्यमंत्री ने महिलाओं का किया सम्मानसिद्ध बाबा जलाशय का नाम स्व.देवव्रत सिंह के नाम करने की मांग*

दिवंगत विधायक देवव्रत की पत्नी ने कहा-श्रीमति यशोदा निलाम्बर वर्मा को टिकट देकर मुख्यमंत्री ने महिलाओं का किया सम्मानसिद्ध बाबा जलाशय का नाम स्व.देवव्रत सिंह के नाम करने की मांग*
खैरागढ़ के विधायक रहे थे स्व राजा देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ विधानसभा से एक सामान्य वर्ग की ग्रामीण महिला यशोदा वर्मा को प्रत्याशी बनाकर महिलाओं का सम्मान किया है। कहा कि पति स्व राजा देवव्रत ने किसानों के हित में कई काम किए। यही वजह है कि सिद्ध बाबा जलाशय जैसे प्रोजेक्ट की स्वीकृति हुई। इसलिए मांग करती हंू कि इस प्रोजेक्ट का नाम स्व राजा देवव्रत सिंह के नाम से रखा जाए, यह एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके माध्यम से राजा को हम सभी अपने आसपास जीवित पाएंगे। विभा सिंह ने यह भी मांग रखी कि राजा के नाम से किसान सम्मान की घोषणा की जाए। कहा कि राजनीति की बजाए सामान्य रूप से सक्रिय रहकर क्षेत्र की जनता की सेवा करने तत्पर रहूंगी। विभा सिंह ने यह बातें रविवार को राजनांदगांव में आयोजित पत्रवार्ता में कही। विभा ने कहा कि राजा देवव्रत सिंह से शादी के बाद उन्होंने कई बार राजनीतिक पद ग्रहण कर राजनीति में सक्रिय होने की बात कही थी पर राजनीति से परे हटकर लोगों की सेवा करना चाहती हूं। विभा ने कहा कि मैंने कांग्रेस की ओर से कभी टिकट की मांग नहीं की और न ही सरपंचों के साथ मिलकर कोई राजनीतिक प्रदर्शन किया। विभा ने कहा कि मैं महिलाओं का सम्मान करने वाले लोगों का पक्षधर हूं। चाहे वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हो, सोनिया गांधी, राहुल गांधी या फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हों, इन सभी का सम्मान करती हंू।
विभा ने कहा कि स्व राजा देवव्रत खैरागढ़ क्षेत्र के रहवासियों की दिलों में राज करते हैं और राजा भी क्षेत्र की जनता को खूब सम्मान देते थे। खैरागढ़ के विकास के लिए वे हमेशा तत्पर रहे। यही वजह है कि दूसरे दल में होने के बाद भी राजा देवव्रत ने क्षेत्र के किसानों को लाभ पहंुचाने के लिए 300 करोड़ के सिद्ध बाबा जलाशय की स्वीकृति दिलाई। इससे सिंचाई की क्षमता बढ़ जाएगी तो वहीं क्षेत्र में पानी का संकट दूर हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!