दिहौली थानाधिकारी परमजीत सिंह के नेतृत्व में टीम का त्वरित एक्शन, फाइनेंस कर्मी के साथ हुई लूट का 8 दिन में पर्दाफाश

 धौलपुर
ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह चाहर धौलपुर की रिपोर्ट

दिहौली थानाधिकारी परमजीत सिंह के नेतृत्व में टीम का त्वरित एक्शन, फाइनेंस कर्मी के साथ हुई लूट का 8 दिन में पर्दाफाश

दिहौली थाना क्षेत्र में सहजपुर व रतनपुर के बीच हुई लूट की वारदात, लूटी राशि 59,700 रुपये को किया बरामद

 

धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा व धौलपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा के निर्देशन में एवं राजेश शर्मा वृताधिकारी वृत मनियां के निकटतम सुपरविजन में पुलिस मुख्यालय द्वारा लूट के फरार अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाधिकारी परमजीत सिंह उप निरीक्षक दिहौली के नेतृत्व में मय टीम द्वारा फाइनेंस कर्मी के साथ हुई लूट के फरार मुल्जिम रिन्कू, रज्जन, शिवशंकर को गिरफ्तार किया व लूट की राशि 59700 रुपये को बरामद किया। दिनांक 10 अगस्त 2024 को सौरभ कुमार स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रांतीय लिमिटेड कम्पनी फील्ड ऑफिसर लालपुर रहसेना में मीटिंग कर मीटिंग के कलेक्शन को लेकर अपनी बाइक से बगचौली लोधा जा रहा था। तभी तीन लोगों ने सहजपुर रतनपुर के बीच में रोड पर एक मोटरसाइकिल से आकर रास्ता रोक लिया और मीटिंग कलैक्शन की राशि को लूट कर ले गये। जिस पर थाना पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया गया। अनुसंधान के दौरान दिनांक 18 अगस्त 2024 को थानाधिकारी परमजीत सिंह उप निरीक्षक ने टीम गठित कर मानसिंह हैड कांस्टेबल मय जाप्ता द्वारा मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे मुल्जिम 1- रिन्कू पुत्र रामबाबू जाति कुशवाह उम्र 19 साल निवासी भूरा सुन्दरा का पुरा थाना मनियां जिला धौलपुर, 2- रज्जन पुत्र रामबाबू जाति कुशवाह उम्र 31 साल निवासी बीधा का पुरा सरानीखेडा थाना सदर धौलपुर जिला धौलपुर, 3- शिवशंकर पुत्र बबलू जाति कुशवाह उम्र 24 साल निवासी बीधा का पुरा सरानीखेडा थाना सदर धौलपुर जिला धौलपुर को गिरफ्तार कर मुल्जिम रिन्कू, रज्जन, शिवशंकर की निशादेही से रिन्कू के घर से 59700 रुपये व लूट में उपयोग में लायी मोटरसाइकिल को बरामद किया। रिन्कू, रज्जन, शिवशंकर ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। मुल्जिमों से अनुसंधान व पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!