दीपक पासवान के अंतिम संस्कार में जुटे हजारों लोग
पांडू प्रतिनिधि
अनिल शर्मा

झारखण्ड पलामू :- जिले के पांडू प्रखंड के ग्राम वृद्धखैरा श्मशान घाट पर उत्पाद सिपाही बहाली में घायल होने पर रांची स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान हुए आकस्मिक निधन के पश्चात दिवंगत 25 वर्षीय होनहार युवक दीपक कुमार पासवान के अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए तथा इस हृदयविदारक घटना पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दिया. मौके पर पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मदेव सिंह यादव समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा उत्पाद सिपाही बहाली में मृत्तक झारखण्ड के सभी युवाओं के आश्रित परिवार को एक -एक लाख रुपए सहयोग राशि देने के निर्णय की जानकारी परिजनों को दिया. श्री यादव ने कहा कि यह राशि भाजपा झारखंड प्रदेश के द्वारा झारखण्ड उत्पाद सिपाही बहाली के दौरान आकस्मिक निधन हुए सभी युवक के परिजनों को दिए जाने की घोषणा की गई है. मौके पर सुनील पासवान, सतीश कुमार पासवान, शंभूशरण सिंह,जवाहर पासवान, बैजनाथ सिंह के अलावे अन्य कई लोग उपस्थित रहे.