दीप फाउंडेशन की अध्यक्ष दीपमाला तिवारी ने बांटे गरीबों को कंबल
Repo by सन्दीप मिश्रा
रायबरेली। ठंड के मौसम में रायबरेली जनपद में देखा जा रहा है कि राजनेता से लेकर राजनीतिक दल में गरीबों की सुनने और उनका दर्द जाने की परंपरा को शायद भूल गए हैं। यही कारण है कि भीषण ठंड में भी जनपद में लोग भीषण ठंड में ठिठुरन भरी जिंदगी जीने को मजबूर हो रहे हैं। तमाम समाजसेवी संगठन इन दोनों अयोध्या पर ही अपनी समाज सेवा दिख रहा है। क्योंकि उसका भी मानना है कि समाज सेवा कहीं न कहीं ईश्वर की सेवा है और अब जब ईश्वर ही सामने आ रहे हैं तो जमीनी इंसान की सेवा करने से कोई सरोकार नहीं पैदा होता है। लेकिन इस सबके बीच में एक संस्था ऐसी है जो लगातार गरीबों के बीच में जाकर उन्हें यथा संभवम मदद देने का प्रयास करती है। इस भीषण ठंड में भी दीप फाऊंडेशन की ओर से जरूरतमंदों को कंबल और ऊनी कपड़े बांटे गए दीप फाउंडेशन की अध्यक्ष दीपमाला तिवारी ने बताया कि अमूमन देखा गया है कि कंबल बांटने वाले लोग एक जगह लोगों को इकट्ठा कर लेते हैं और वहीं पर अपना सारा कार्यक्रम निपटा देते हैं जिससे कि जरूरतमंद लोगों तक राहत सामग्री नहीं पहुंच पाती है । लेकिन उनकी संस्था सड़को गलियों में घूम-घूम कर जिन व्यक्तियों को वास्तव में आवश्यकता होती है उन्हे सहायता प्रदान करती है।इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी रितु सिंह, नीतू दक्ष्य आदि मौजूद रही।