दुष्कर्म के दो वांछित अभियुक्तों को खोड़ारे थाने की पुलिस के द्वारा किया गया गिरफ्तार

अभिषेक श्रीवास्तव R9.भारत दुष्कर्म के दो वांछित अभियुक्तों को खोड़ारे थाने की पुलिस के द्वारा किया गया गिरफ्तार:-

 

गोण्डा-पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।उक्त निर्देश कि अनुक्रम में थाना खोड़ारे पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के 02 वांछित अभियुक्तों- 01. अल्लार खॉ, 02. सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तगणों ने थाना खोड़ारे क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की मां द्वारा थाना खोड़ारे में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अल्लार खॉ पुत्र सुबराती नि0 पिपरा बारा खॉ थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
02. सलमान पुत्र मलंगे नि0 पिपरा बारा खॉ थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-105/22, धारा 376डी, 5/6 पॉक्सो ऐक्ट थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता-
प्र0नि0 खोड़ारे सुरेश कुमार वर्मा मय टीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!