कोटा खातोली
देश प्रदेश में चल रहे समुदाय की घटनाओं को देखते हुए इटावा सीओ ने ली सीएलजी सदस्यों की मीटिंग

खातोली पुलिस थाना परिसर में आज देशभर एवं राजस्थान में चल रही एक दूसरे समुदाय के घटनाक्रम को एवं धार्मिक भावनाओं के खिलाफ बयानबाजी व पत्थरबाजी एवं लड़ाई झगड़ा को देखते हुए इटावा पुलिस उपधीक्षक राजेश मलिक ने कोटा ग्रामीण पुलिस थाना खातौली में थानाधिकारी रामस्वरूप राठौर की मौजूदगी में खातोली पुलिस थाना के सभी धर्मों के सीएलजी सदस्यों के साथ विशेष मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें इटावा पुलिस उपधीक्षक ने सभी धर्मों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि देश प्रदेश में चल रहे घटनाक्रम को बढ़ावा न देकर व सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की धार्मिक टिप्पणी न करने की सलाह देते हुए एक दूसरे धर्म के प्रति प्रेम एवं सौहार्द बनाए रखें
एवं सीएलजी सदस्यों को प्रेरित किया सीएलजी सदस्यों ने अपनी सहमति दर्ज करा कर कस्बे एवं क्षेत्र में एक दूसरे धर्म के प्रति प्रेम मोहब्बत से रहने का वादा किया।