देश स्तरीय पंगेसियस मछली बीज उत्पादन सत्र में भाग लेंगे यतेन्द्र

REPORT BY- संतोष पाण्डेय

: बिहार के तरफ विभाग ने किया नामित

संग्रामपुर बरियरिया कश फिशरीज के संचालक यतेन्द्र कुमार कशयप देश स्तरीय पंगेसियस मछली बीज उत्पादन पर आयोजित उतर प्रदेश के लखनऊ आयोजित सत्र बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके लिए पशु एवम
मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव ने पत्र जारी किया है।भारत मे पंगेसियस और उत्पादन में प्रौधोगिकी प्रगति व चुनोतियों पर एक दिवसीय विचार मंथन सत्र के लिए मत्स्य क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों हैचरी संचालको का बैठक आगामी 13 दिसम्बर को होना है।एनबीएफजीआर लखनऊ में देश भर के प्रगतिशील किसान भाग लेंगे जिसका राज्य के पूर्वी चंपारण का नेतृत्व श्री कशयप करेंगे। उनके मनोयन पर किसान श्रीनाथ सिंह, पैक्स अध्यक्ष प्रभात सिंह, दिग्विजय उर्फ पिंकू सिंह, पूर्व मुखिया राय सुबोध उर्फ मुनानी शर्मा, रणधीर उर्फ नन्हे सिंह, मत्स्य पालक कौशल उर्फ चुन्नू पाण्डेय ,विनोद कुमार सिंह, रामेश्वर पाण्डेय,विनय सिंह,अनुज कुमार सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!