धनबाद : बाघमारा में सीआईएसएफ और कोयला चोरों के बीच मुठभेड़, 4 की मौत और दो घायल

धनबाद : बाघमारा में सीआईएसएफ और कोयला चोरों के बीच मुठभेड़, 4 की मौत और दो घायल

मो. इस्तियाक अहमद की रिपोर्ट!

 

धनबाद : जिले के बाघमारा डुमरा में शनिवार-रविवार की देर रात सीआईएसएफ और कोयला चोरों के बीच मुठभेड़ हुआ। जिसमें दोनों से गोलीबारी की सूचना है। घटना में छह युवक को गोली लगी है। जिसमें 4 की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं।

बताया जाता है की देर रात कोयला चोरों का गिरोह घातक हथियारों से लैस होकर बाघमारा के डुमरा साइडिंग में कोयला चोरी करने के नियत से पहुंचे थे। जिन्हें सीआईएसएफ द्वारा चेतावनी दी गयी। जवाब में कोयला चोरों ने सीआईएसएफ पर हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई। जिसमें चार युवक की गोली लगने से मौत हो गई और बादल रवानी तथा रमेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल से सीआईएसएफ ने सभी को सुबह 4 बजे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंची। जहां दो की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया गया। हालांकि मामले में सीआईएसएफ और जिला पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं मिला है। वही घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ ने घेराबंदी कर रखी है। जबकि एसएनएमएमसीएच में भी सरायढेला थाना और बाघमारा पुलिस सक्रिय दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!