धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे में आज नगर पालिका की सहयोगी संस्था टीम भूमि फाउंडेशन द्वारा स्वच्छता को लेकर लोगों को कपड़े के थैलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम को लेकर संस्था के प्रोजेक्ट इंचार्ज गोपाल नागर ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत राजाखेड़ा नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन एवं पालिका अधिशाषी अधिकारी टिकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में कस्बे के शहीद राघवेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने आर.आर.आर. सेंटर के माध्यम से लोगों को कपड़े के थैले वितरित किए गए हैं। टीम भूमि फाउंडेशन के प्रोजेक्ट इंचार्ज ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपके पास जो चीज अनुपयोगी हो वह हमारे सेंटर पर जमा करा सकते हैं एवं जिस चीज की आपको जरूरत हो वह हमारे सेंटर से प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि अनुपयोगी या पुरानी वस्तुओ को जमा करने से कई जरूरतमंद लोगों को हम जरूरी सामान उपलब्ध करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह आर.आर.आर.सेंटर नगर पालिका द्वारा जरूरत मंद लोगो के लिए बनाया गया है। इस अवसर पर नगर पालिका से विजय सिंह उर्फ बॉबी, गोपाल नागर, राम अवतार सिंह, सिंधिर राजपूत, शिवम, संजय, रोहित, उदय आदि मौजूद रहे।
संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा