रविंद्र सिंह त्यागी बने राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष ।
धौलपुर नर्सेज एसोसिएशन ने जताया प्रदेश नेतृत्व का आभार ।

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा ने बताया कि नर्सेज के प्रदेश नेतृत्व ने संपूर्ण राजस्थान में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर धौलपुर जिले से रविंद्र सिंह त्यागी को संभागीय अध्यक्ष भरतपुर नियुक्त किया गया है। इस पर नर्सेज एसोसिएशन ने खुशी जाहिर करते हुए प्रदेशाध्यक्ष प्यारे लाल चौधरी सहित समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन के संरक्षक एवं नर्सिंग अधीक्षक महेंद्र सिंह त्यागी ने बताया कि इस पद पर रविंदरसिंह त्यागी को नियुक्ति देने से संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान होगी।इससे इससे पहले वह एसोसिएशन में पूर्व जिला अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं। एवं वर्तमान में प्रदेश एवं जिला समन्वयक पद पर कार्यरत है। विनोद चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने बताया कि त्यागी की नियुक्ति के उपलक्ष में जिला अस्पताल के नर्सेज पदाधिकारियों द्वारा एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें रविंद्र सिंह त्यागी का माल्यार्पण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी है। उसको मैं बखूबी ईमानदारी से कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन करूँगा। नर्सेज संगठन के हित में लगातार कार्यकर्ता आया हूं। और कार्य करता रहूंगा। जिला अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि विगत 2 सालों से लगातार कोरोना पीरियड के कारण राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के लंबित चुनाव प्रक्रिया को अध्यक्ष पद हेतु शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विकास त्यागी ,रेखा दहिया महिला संयोजक,महामंत्री हरेंद्र सिंह तोमर, जिला संयोजक जगदीश सिंह मान, संयुक्त सचिव राजवीर सिंह, कोषाध्यक्ष संजय राठौर, अशोक तोमर ,श्री भगवान गोयल, कृष्ण मुरारी गुर्जर ,अमर सिंह त्यागी ,हरीश शर्मा ,अजय पुनिया, केडी त्यागी, आदि नर्सेज पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रमेन्द्र विधोलिया R9भारत रिपोर्टर बाड़ी धौलपुर