धौलपुर न्यूज़ बाल श्रम के पुनर्वास एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
धौलपुर।आज दिनांक 18-07-2022 सेव द चिल्ड्रन्स फाउंडेशन एवं दिशा फाउंडेशन धौलपुर के संयुक्त तत्वाधान मे सहेली प्रशिक्षण केंद्र धौलपुर मे बाल श्रम उन्मूलन पर पीड़ित परिवार ,सम्बन्धित विभाग,मानव तस्करी विरोधी यूनिट एवं अन्य स्वम सेवी संस्थाओं के साथएक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में मुख़्य अतिथि श्री विश्वदेव पांडे सहायक निदेशक बाल सरंक्षण इकाई धौलपुर ,विशिष्ट अतिथि गिरीश गुर्जर बाल कल्याण समिति धौलपुर, इस कार्यशाला में संजीव गुप्ता श्रम विभाग ,माजित सरिफी
इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा प्रसूति सहायता,शुभ शक्ति योजना,इश्रम कार्ड के बारे में बताया।बाल श्रम उन्मूलन को रोकने के लिये कैसे बेहतर प्रभावी प्रयास किये जाय और उनको सामाजिक सुरक्षा योजनाओ से जोड़कर बाल श्रम को कम करने के पर जानकारी प्रदान की गई ।बच्चों को शिक्षा से जोड़कर बाल श्रम को कम कर सेक्टर है।गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं से बाल को कम किया जा सकता है।
इस कार्यशाला में पीड़ित परिवारों ने अपनी अपनी समस्या रखी एवं उनके समाधान के लिये पदाधिकारी ने राय दी ।चाइल्ड लाइन ,मानव तस्करी विरोधी यूनिट से भंवर सिंह जी,यादराम जी,योगेंद्र जी ,यशपाल जी,अन्य स्वंम सेवी संस्था संस्था से पदादिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कविता शर्मा काउंसलर जी ने संचालन किया।
कार्यक्रम के अंत मे अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री सुदर्शन सिंह तोमर को सेव द चिल्ड्रन की तरफ से जिले को बाल श्रम से मुक्त कराने के लिये ज्ञापन दिया गया ।इस कार्यक्रम में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन के प्रोग्राम समन्वयक श्री छगन लाल ,सपोर्ट पर्सन नरेश जी ,काउंसलर पार्वती जी,एडबोकेट प्रोमोद शर्मा जी,bgbs विकास समिति धौलपुर, स्वंम सेवी संस्था आदि उपस्थित रहे। रिपोर्टर रमाकांत शर्मा R 9 भारत न्यूज़ चैनल