नकली होने की आशंका में मावे की खेप पकड़ी,

REPORT BY – परमेन्द्र विधोलिया

नकली होने की आशंका में मावे की खेप पकड़ी,

निजी ट्रेवल्स बस भीलवाड़ा ले जाया जा रहा था 436 किलो मावा

धौलपुर, 4 दिसंबर। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए एक निजी ट्रैवेल्स बस में लाया जा 436 किलो मावा बरामद किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जयंती लाल मीणा के नेतृत्व में कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि निजी ट्रेवल्स की बस से 436 किलोग्राम मावा ले जाने की सूचना मिली थी। यह मावा धौलपुर से भीलवाड़ा ले जाया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत लागतार मिलावटी खाद्य वस्तुओं की धरपकड़ की कार्यवाही जिले में की जा रही है। इसी क्रम में निजी ट्रैवेल्स बस में धौलपुर से मावा भेजे जाने की सूचना मिली, जिसके नकली होने की आशंका है। इस पर टीम ने बस की तलाशी ली तो डिग्गी में मावा रखा हुआ मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने मौके पर पहुंच कर नकली होने की आशंका के चलते मावे को जब्त कर नमूने लिए। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!