नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी ज्ञानदेव सिंह को 19 जून को रायपुर में आयोजित

खैरागढ़। नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी ज्ञानदेव सिंह को 19 जून को रायपुर में आयोजित छतीसगढ़ी सिनेमा अवार्ड सेरेमनी में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह,मोहन सुन्दरानी के हाथों सम्मान मिला

अवार्ड सेरेमनी में श्री सिंह बतौर ज्यूरी मेंबर रहे। उन्होंने नामचीन रंगकर्मी बंशी कौल से बारीकियों को सीखा भोपाल,छत्तीसगढ़,सहित देश भर के 300 स्थानों पर अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया है। अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनों में ,सीरियल ,फ़िल्म में ,और अभी अनवरत रंगमंच और फ़िल्म में कार्यरत हैं। इन सीरियल में रहे- संदेश -डीडी 1 ,आती रहेगी बहारें-जी टीवी,चलती रहे जिंदगी- ई टीवी,राज -सहारा,करिश्मा का करिश्मा-स्टार प्लस ,जमुनिया -एनडीटीवी श्री सिंह खैरागढ़ इंदिरा कला नाट्य विभाग के संस्थापन में संस्थापक सदस्य रहे और नाट्य विभाग खुलने से पहले प्रतिवर्ष नाट्य प्रशिक्षण ,प्रस्तुतियां ,इंदिरा कला विश्वविद्यालय में करते रहे ताकि यहां नाट्य विद्यालय की नींव पड़ सके तब पहली रूपरेखा इंदिरा कला की पूर्व उपकुलपति माननीय इंद्राणी चक्रवर्ती ने बनाई थी जिनसे भोपाल प्रवास के दौरान ध्रुवपद के ख्यात कलाकार गुंदेचा बंधुओं के निवास पे चर्चा हुवी ।पर आगे नही बढ़ पाई पर माननीय पूर्णिमा पांडेय मैडम जब आयी तो उनके हाथों नाट्य विभाग की नींव रखी गई जिसमें योगेंद्र चौबे जी और ज्ञानदेव जी ने नाट्य विभाग की शुरुवात किया ।जो आज परिलक्षित हुवा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!