सुरेन्द्र श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ बस्ती
नगर पंचायत हरैया के सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, पिछले लगभग 3 महीने से नगर पंचायत कार्यालय हरैया पर बोर्ड की बैठक न होने से वार्ड में आम जनता को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है कोबिड जैसी महामारी को लेकर भी जागरूकता वा बचाव के लिए आग्रह करने पर 21-12-2022 को नगर पंचायत द्वारा सोशल मीडिया के ग्रुप द्वारा बैठक बुलाई गई जिसमें एजेंडा में कोरोना आदि का कोई जिक्र नहीं हुआ और पटल पर अध्यक्ष द्वारा आय व्यय की मौखिक पुष्टि करने का दबाव सभी सभासदों पर बनाया जाने लगा जिससे नाराज सभासदों पटल पर रोकड़ बही रखने की मांग की गई तो अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि रोकड़ मौके पर मिल नहीं रहा और अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि 23-12-2022 को दोपहर 1बजे रोकड़ बही पटल पर रखा जायेगा जब आज सभी सभासद जब नगर पंचायत आफिस पर आये तो अध्यक्ष द्वारा फिर सभासदों को गुमराह किया गया जिससे लगता है नगर पंचायत हर्रैया में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया है जिसको लेकर आज सभी सभासद धरने पर बैठे हैं हम सभासदों का शासन में से मांग है कि व्यय भुगतान पंजी व रोकड़ बही की की जांच उच्च अधिकारी से कराया जाय।