नगर पालिका सफाई कर्मचारियों को उनके मूल पद पर कार्य करने के निर्देश
मूल पद पर कार्य नहीं करने पर जनवरी माह से वेतन रोका जाएगा
राजाखेड़ा,, स्वायत शासन विभाग राजस्थान जयपुर ने अपने पत्र क्रमांक,,प१(ग)( )का/एस एम ई_३/डी एल बी/२४/१००१७ दिनांक 9/1/०24 से हिरदेश कुमार शर्मा निर्देशक एवं विशिष्ट सचिव राजस्थान सरकार जयपुर के द्वारा आदेश दिया गया है कि राज्य की नगरी निकायों में सफाई कर्मचारी जो अपने मूल पद पर संबंधी कार्य सफाई सेवा नहीं कर रहे हैं उन कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से उनकी नगरी निकाय में उनके मूल पद सफाई कर्मचारी पर उपस्थिति देने हेतु निर्देश प्रदान किए जाते हैं सफाई कर्मचारी के सफाई संबंधी कार्य संपादित नहीं किए जाने की स्थिति में कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ करते हुए उक्त कार्य का जनवरी माह से वेतन भत्ते आदि का भुगतान नहीं किया जावे यह आदेश राजस्थान सरकार स्वास्थ्य शासन विभाग राजस्थान जयपुर के द्वारा संबंधित नगर पालिकाओं को भेजे गए हैं अब देखना यह है कि क्या नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी/एवं नगर पालिका अध्यक्ष सरकार के आदेश की पालना करने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं जैसे की राजाखेड़ा नगर पालिका के अंदर 9 कर्मचारी जोकि एससी ओबीसी एवं सामान्य कैटिगरी के हैं जो की सफाई कर्मचारी के पद पर भर्ती हुए थे यह भारती 2018 में की गई थी लेकिन आज तक किसी ने भी सफाई कार्य नहीं किया है यह व्यक्ति नगर पालिका में बैठकर ही सरकार से लाखों रुपए माह का वेतन प्राप्त कर रहे थे । रिपोर्ट मनोज राघव राजाखेड़ा