Riport By-कोक सिंह रघुवंशी
विदिशा जिले के नटेरन स्वास्थ्य केंद्र में पर्यावरण संरक्षण हेतु एस डी एम ने बी एम ओ को पोेधे किए भेंट बता दें की लोक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण की महती आवश्यकता को मद्देनजर रखते हुए नटेरन में अनुविभागीय अधिकारी विजय राय के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नटेरन मैं पौधा वितरण किया गया ज्ञातव्य हो की नटेरन एस डी एम के पूर्व निरीक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं लगाए गए वृक्षों और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना उनके द्वारा की गई थी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नटेरन को हरा भरा रखने एवं पौधों को लगाने में उत्कृष्ट कार्य कर रही नटेरन बी एम ओ नीतू सिंह राय के कार्यों की प्रशंसा भी की गई थी
इसी तारतम्य में नटेरन एस डी एम विजय राय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे रही नटेरन बी एम ओ नीतू सिंह राय को पौधे भेंट किए