भरतपुर 1 सितंबर
नदबई के डहरा में लगे मोबाइल टावर से लाखों के उपकरणों पर चोरों ने किया हाथ साफ
भरतपुर. जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के डहरा गांव में मोबाइल टावर से चोर कनेक्टर, अर्थिंग केबल सहित कई उपकरण चोरी कर ले गए। मोबाइल टावर कंपनी के स्टेट मैनेजर दिगविजय सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि डहरा गांव में उनकी कंपनी का मोबाइल टावर लगा हुआ है। जिसका वेंडर एनटेक डीजल कंपनी है। टेक्निशियन राजेश को टावर बंद का अलार्म जयपुर ऑफिस से मिला। टावर पर पहुंच कर देखा, तो टावर से कनेक्टर, अर्थिंग केबल, क्लैंप्स समेत कई उपकरण गायब मिले। स्टेट मैनेजर दिगविजयसिह के मुताबिक इससे कंपनी को लाखों का नुकसान हुआ है। लखनपुर थाने में जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे