नदबई के नवनियुक्त शहर मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने जताया विधायक जगत सिंह का जताया आभार

भरतपुर 13 जनवरी

नदबई के नवनियुक्त शहर मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने जताया विधायक जगत सिंह का जताया आभार

नदबई को जिला चिकित्सालय की बड़ी सौगात सहित त्वरित गति से भूमि आवंटन की स्वीकृति प्रदान करवाने पर प्रकट किया आभार

नदबई. भारतीय जनता पार्टी द्वारा नदबई शहर के मंडल अध्यक्ष की नवीन जिम्मेदारी मिलने पर मण्डल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय के नेतृत्व में आज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने नदबई के लोकप्रिय विधायक कुंवर जगत सिंह का माला, साफा एवं तस्वीर भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों व कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक जगत सिंह द्वारा विधानसभा क्षेत्र में लगातार रूप से कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार सहित धन्यवाद प्रकट किया।साथ ही क्षेत्र के प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ नागरिकों द्वारा विधायक से विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। तदोपरांत मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों द्वारा नदबई शहर में जिला चिकित्सालय के लिए भूमि आवंटन की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित विधायक का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में विधायक जगत सिंह द्वारा समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त लाभकारी योजना को घर-घर पहुंचने के संदेश के साथ ही एकजुट होकर मजबूती के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अशोक उपाध्याय, पूर्व पार्षद हरिशंकर उर्फ लाई भईया, रघुनंदन शर्मा, विष्णुदत्त आदि लोग मौजूद रहे..!!

हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!