नदबई के न्यौठा में 4 सितंबर से भरेगा बाबूबाबा का लख्खी मेला

भरतपुर 20 अगस्त

नदबई के न्यौठा में 4 सितंबर से भरेगा बाबूबाबा का लख्खी मेला

दो दिनों तक होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, 5 सितंबर को होगा अन्नकूट भंडारा

 

भरतपुर.जिले के कस्बा नदबई के गांव न्यौठा में हर साल की तरह इस साल भी बाबू बाबा के मेले (जात) का आयोजन भादों शुक्ल पक्ष दौज को किया जा रहा है। कमेटी के सदस्य रामकिशन गुर्जर ने बताया कि दो दिवसीय मेला का शुभारंभ 4 सितंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। उसके बाद शाम को 3 बजे से लम्बी कूद, गोला फेंक प्रतियोगिता होगी।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाली टीम को 1100 रुपए और दूसरी स्थान पर आने वाली टीम को 500 रुपए से पुरस्कृत किया जाएगा। कमेटी के सदस्य रामकिशन गुर्जर ने बताया कि 5 सितम्बर को सुबह 6 बजे से रात तक बाबा की झांकी एवं दर्शन के साथ शाम 7 बजे दीप यज्ञ और महाआरती का आयोजन किया जाएगा। वहीं 5 सितंबर को सुबह 9 बजे से प्रभु इच्छा तक अन्नकूट प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 5 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रागिनी कॉम्पिटिशन का आयोजन होगा। इसमें हरियाणा के कलाकार भाग लेंगे। मेले की तैयारियों को लेकर कमेटी के सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। जहां कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं हैं।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!