नदबई में भाजपा शहर मंडल की बैठक हुई आयोजित,हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य

भरतपुर 31 अगस्त

नदबई में भाजपा शहर मंडल की बैठक हुई आयोजित,हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य

 

भरतपुर. कस्बा नदबई में शुक्रवार को कुम्हेर रोड स्थित बीजेपी शहर कार्यालय पर शहर मंडल की बैठक शहर अध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री राधा भारद्वाज रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री गोविंद चौधरी, भाजपा आईटी संभाग प्रभारी रोहित उपाध्याय रहे।
शहर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि 2 सितंबर से शुरू होने वाले भाजपा के देशव्यापी सदस्यता अभियान की कार्यशाला को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। नदबई शहर में प्रत्येक बूथ पर 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।बैठक में उपस्थित भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री राधा भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने और राज्य एवं केंद्र सरकार ने लोगों के लिए चलाई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने और अधिक से अधिक नए सदस्य बनाने की बात कही।
इस मौके पर महामंत्री मुकेश अग्रवाल, बाबूलाल जिंदल, दिलीप शर्मा, चरण सिंह कोली, लक्ष्मण शर्मा, सतीश, ताराचंद, विशंभर दयाल, हरीश गोयल, ओमवती लवानिया, आशा, ललित गर्ग, प्रदीप चौधरी, शिवराम, विष्णु शर्मा, महेश कटारा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!