नदबई में भाजपा शहर मंडल संगठन पर्व की बैठक हुई आयोजित

भरतपुर (नदबई)16 नवंबर

नदबई में भाजपा शहर मंडल संगठन पर्व की बैठक हुई आयोजित

 

नदबई.भारतीय जनता पार्टी नदबई शहर मंडल की संगठन पर्व की बैठक शुक्रवार को उपाध्याय पाड़ा स्थित निज निवास उपाध्याय टेण्ट हाउस पर मंडल संयोजक रोहित उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित की गई।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी रमन धाकड द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। मुख्य अतिथि रमन धाकड़ ने बताया कि संगठन में कार्य करने वाला व्यक्ति ही नीचे से शिखर पर पहुंचता है भारतीय जनता पार्टी ही सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली , संगठन के प्रति कर्तव्य निष्ठ एव समर्पित भाव से कार्य करने वाला कार्यकर्ताओ को सत्ता के शीर्ष पर पहुंचाती है जबकि अन्य पार्टियों में सत्ता का सुख लेने वाले उनके परिजन होते हैं ।मंडल संयोजक रोहित उपाध्याय ने कहा कि यह संगठन महापर्व का समय है पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य हम सबको समय बद्ध पूर्ण करना है हमारी सबसे छोटी इकाई बूथ अध्यक्ष को ताकतवर बनाना है और जो कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों को आत्मसात करते हुए उसे सशक्त बनाने के लिए जितना अधिक समय देगा वह कार्यकर्ता उतनी ही बुलंदी पर पहुंचेगा संगठन की शीर्ष नेतृत्व पर आपके कार्य का बायोडाटा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और प्रदेश की भजनलाल सरकार की योजनाओ को लोगो तक पहुंचाने काम किया जाए और कोई भी पात्र व्यक्ति जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।
इस मौके पर जिला मंत्री घनश्याम धाकड़, विजय शर्मा, हरिशंकर उपाध्याय उर्फ लाई भैया,बालमुकुंद बिहारिया, लक्ष्मण शर्मा,पूरन रौतवर, चरन सिंह कोली,बाबूलाल जिंदल, सुभाष वर्मा,रघुनंदन उपाध्याय,ओमप्रकाश सिनसिनवार, मुकेश अग्रवाल,विष्णु शर्मा,बबलू सोनी,नत्थी लवानियां,लेखराज सिंह ,सुरेश जोहरी, महेश शर्मा, रोहित पिप्पल, महेश खंडेलवाल, विशम्बर दयाल शर्मा,नाहर सिंह,गिरधारी शर्मा, धर्मेंद्र सिंह,राजवीर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!