नदबई में श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई गई सावित्रीबाई फुले की 194 वीं जयंती

भरतपुर 3 जनवरी 2025

नदबई में श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई गई सावित्रीबाई फुले की 194 वीं जयंती

कार्यक्रम में बालिका का शिक्षा को बढ़ावा देने सहित समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया गया

नदबई.महिला शिक्षा की नींव रख समाज में बदलाव का सूत्रपात करने वाली प्रथम शिक्षिका सहित नारी शक्ति की प्रेरणा स्त्रोत क्रांतिज्योति माता सावित्रीबाई फुले की 194 वीं जन्मजयंती के अवसर पर आज भरतपुर के कस्बा नदबई के हलैना रोड़ स्थित वनखंडी मन्दिर प्रांगण में बबलू सैनी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर खिल्लू राम सैनी द्वारा माता सावित्री बाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावित्री बाई फुले एक महान राष्ट्रीय कवियत्री,प्रथम महिला शिक्षिका,और क्रांतिकारी समाज सुधारक के साथ ही नारी मुक्ति आंदोलन की प्रखर वक्ता रहीं। बैठक में बालिका शिक्षा पर जोर देने के साथ ही समाज में फैली कुरुतियों को दूर करने का संकल्प लिया गया l इस अवसर पर उपाध्यक्ष बाबू लाल सैनी सहित नारायण सिंह,खिल्लू राम,पार्षद हरिसिंह बादशाह,रामजीलाल मेम्बर, रामदयाल सैनी,राजेंद्र सैनी,छैलबिहारी,गोपाल ,रवि,सोना सैनी,जगदीश सैनी सहित सैनी समाज के अनेकों कार्यकर्ता मौजूद आदि मौजूद थे …!!

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!