नरेगा में भ्रष्टाचार करने वाला सेकेट्री व एलडीसी निलंबित बीडीओ और जेटीए को थमाया नोटिस

REPORT BY-  राघवेंद्र सिंह  राजाखेड़ा

नरेगा में भ्रष्टाचार करने वाला सेकेट्री व एलडीसी निलंबित

बीडीओ और जेटीए को थमाया नोटिस

धौलपुर। धौलपुर जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत फरासपुरा के गांव कमरियन का पुरा में नरेगा कार्य में मेट और सेक्रेटरी ने मिलीभगत कर जेल में बंद मजदूर की उपस्थिति नरेगा कार्य मे दर्ज करा दी और उसके नाम से पेमेंट भी उठा लिया।
भ्रष्टाचार की हदें पार, जेल में मजदूर और नरेगा में लगा दी हाजिरी और हो गया भुगतान जिसके बाद धौलपुर जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चेतन चौहान ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया। जिसके बाद ग्राम पंचायत फरासपुरा के ग्राम विकास अधिकारी हीरालाल एवं कनिष्ठ सहायक राजेन्द्र तेली को निलम्बित कर दिया गया है। जिनका मुख्यालय पंचायत समिति सैंपऊ किया गया है। वहीं संबंधित मैट को ब्लैकलिस्ट करते हुए संबंधित श्रमिक के परिवार से राशि वसूल कर ली गई है। साथ ही राजाखेड़ा पंचायत समिति के विकास अधिकारी राकेश कुमार सिंघल एवं कनिष्ठ तकनीकी सहायक हरेन्द्र कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चेतन चौहान ने बताया कि जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत फरासपुरा में मनरेगा अन्तर्गत कार्य चारागाह विकास कमरियन का पुरा में लापरवाही पाये जाने पर 16 सीसीए कार्यवाही प्रस्तावित करते हुए ग्राम विकास अधिकारी हीरालाल एवं कनिष्ठ सहायक राजेन्द्र तेली को निलम्बित कर मुख्यालय पंचायत समिति सैंपऊ किया गया है। संबंधित मैट को ब्लैकलिस्ट करते हुए संबंधित श्रमिक परिवार से राशि वसूल करली गई है। साथ ही राकेश कुमार सिंघल सहायक अभियन्ता एवं कार्यवाहक विकास अधिकारी पंचायत समिति राजाखेड़ा एवं हरेन्द्र कुमार कनिष्ठ तकनीकी सहायक को भी कारण बताओ नोटिस जारी किये गये है।

आपको बता दें कि धौलपुर जिले की दिहोली थाना पुलिस ने 10 नवंबर 2022 को श्याम सिंह पुत्र चोब सिंह ठाकुर निवासी कमरियन का पुरा ग्राम पंचायत फरासपुरा राजाखेड़ा को गिरफ्तार किया था। जो कि अवैध चंबल रेता के मामले में फरार चल रहा था। जिस पर धौलपुर एसपी धर्मेंद्र सिंह की ओर से 500 रुपए का इनाम घोषित था। जिसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया तो कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया, जो वर्तमान में भी जिला जेल धौलपुर में बंद है।
जबकि सरकार के ऑनलाइन पोर्टल पर जो मस्टरोल दर्ज है उसमें श्याम सिंह को नरेगा कार्य में 11 नवंबर से 15 नवंबर तक फर्जी तरीके से उपस्थित दिखाया गया है और बाकायदा भुगतान भी किया गया। इस गड़बड़ घोटाले का किया पर्दा पास जिसके बाद जिला कलेक्टर व जिला परिषद के सीईओ ने ये बड़ी कार्रवाई की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!