नवनिर्मित थाना माड़ा भवन का लोकार्पण हुआ आज पुलिस अधीक्षक की पहल पर थाने में अत्याधुनिक जिम भी संचालित होगी

________

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
पुलिस अधीक्षक की पहल पर थाने में अत्याधुनिक जिम
भी संचालित होगी

म0प्र0 पुलिस हाउसिंग बोर्ड काॅर्पोरेशन द्वारा 96 लाख रूपये के लागत से नवनिर्मित थाना भवन का शुभारंभ दिनांक 09.01.2022 को विधायक देवसर माननीय सुभाष रामचरित्र वर्मा मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर सिंगरौली राजीव रंजन मीणा, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली बीरेन्द्र कुमार सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक सिंगरौली अनिल सोनकर, एस.डी.ओ.पी सिंगरौली राजीव पाठक, थाना प्रभारी माड़ा निरी.नागेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में माननीय विधायक सुभाष रामचरित्र वर्मा द्वारा फीता काट कर किया गया।
इसके पश्चात माननीय अतिथियों द्वारा थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि नव निर्मित थाना भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र को ध्यान में रखकर सुरक्षा संबंधी मानकों के आधार पर बनाया गया है। दो मंजिला इस भवन में पृथक से अतिथि कक्ष, पुलिस बल के रूकने हेतु हाॅल एवं अन्य प्रबंध किये गये है। पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह की पहल पर पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए थाना भवन में अत्याधुनिक जिम का संचालन किया जावेगा। जिसके लिये माननीय विधायक देवसर सुभाष रामचरित्र वर्मा द्वारा विधायक निधि से 5 लाख रूपये देने की घोषणा की गई है।

R9.भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
ब्यूरो सिंगरौली मध्यप्रदेश
अमित कुमार पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!