उच्च माध्यमिक विद्यालय, बभनियांव, जगदीशपुर पूर्वी, भोजपुर में चेतना सत्र के पश्चात वर्ग नवम की छात्रा रितिका कुमारी का जन्मदिन मनाया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बन्दना कुमारी ने कहा कि विद्यालय के लिए गौरव की बात है कि हम अपने बच्चों का जन्मदिन अपने विद्यालय परिवार के साथ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर सदैव इन बच्चों को तरक्की के मार्ग पर प्रशस्त करें। शारीरिक शिक्षक जयप्रकाश कश्यप ने विद्यालय के तरफ से छात्रा रितिका को कौपी- कलम देकर सम्मानित किया। सभी बच्चों ने खुशी पूर्वक इस जन्मदिन को मनाया।इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक बन्दना कुमारी, शिक्षक पंकज कुमार सिंह मंटु, धन्नजय कुमार सिंह, चन्दन कुमार, प्रेमजीत कुमार, निखिल कुमार,मौसम कुमार, शारीरिक शिक्षक जयप्रकाश कश्यप, विनोद कुमार राम, शिक्षिका कंचनमाला कुमारी,आशा कुमारी एवं विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित थे।
