नवीन बोरबेलों के लिए तहसीलदार दीपा यादव को सौंपा ज्ञापन

नवीन बोरबेलों के लिए तहसीलदार दीपा यादव को सौंपा ज्ञापन

 

 

नदबई उप तहसील लखनपुर के ग्रामीणों ने समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर के साथ आगामी भीषण गर्मी मे पेयजल समस्या समाधान हेतु दो नवीन बोरबेल स्वीकृति की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम तहसीलदार दीपा यादव को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया की गांव लखनपुर मे संचालित बोरबेल खारे हो चुके हैं एवं पानी फ्लोराईड होने से आमजनता के शरीर में कई प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं। आगामी भीषण गर्मी मे दो नवीन बोरबेल स्वीकृती के लिए मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार दीपा यादव को ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर महेश लखनपुर, लेखराज सोलंकी,गजेंद्र सिंह, डिप्टी डिगम्बर,सुरेंद्र सिंह,डब्बू सोलंकी, हर्ष सोलंकी, भूपेंद्र सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित रहे ऊधर नायब तहसीलदार दीपा यादव को नदबई तहसीलदार का अतिरिक्त चार्ज मिलने पर पटवारी भूपेन्द्र सिंह व समाजसेवी महेश लखनपुर के साथ ग्रामीणों ने तहसीलदार दीपा यादव को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

रिपोर्टर राहुल डागुर शाहपुर लखनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!