नव दम्पत्तीयों को सचिन पायलट ने दिया आर्शीवाद, जनसभा को किया संबोधित।
बयाना। बयाना में आयोजित सर्व जातीय सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने नवदम्पत्तीयों को अपना आर्शीवाद देते हुए उनके सुखी व सफल जीवन की कामनाऐं की। इस अवसर पर उनका आयोजन समिती की ओर से 51 किलों की फूल माला पहनाकर व साफा एवं चांदी का मुकुट पहनाकर और गदा भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान आयोजित जनसभा में काफी अफरातफरी और नारेबाजी होती रही। जिसे संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह दहेज जैसी कुप्रथा व फिजुलखर्ची और सामाजिक कुरितियों को मिटाने के लिए बहुत ही अच्छी व सार्थक पहल है। ऐसे आयोजनों में सभी लोगों को आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने समारोह की सफलता व 40 जोडों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराए जाने पर आयोजन समिती के सभी सदस्यों व इस समारोह में सहयोग करने वाले सभी लोगों एवं दानदाताओं का भी आभार जताया।