राजस्थान के डीग से बिग ब्रेकिंग
भरतपुर 1 जनवरी 2025
नव वर्ष के शुभावसर पर आज धर्मनगरी पूंछरी का लौठा में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपरिवार की पूजा-अर्चना

सीएम भजनलाल शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर बुजुर्गों से स्नेहपूर्ण मुलाकात कर लिया गया आशीर्वाद
आज बुधवार को नव वर्ष की शुरुआत सीम भजनलाल शर्मा द्वारा सपरिवार गिरिराज जी व श्रीनाथजी के दर्शन सहित पूजा अर्चना के साथ की गई
इस अवसर पर उनके द्वारा गिरिराज जी महाराज का विधि विधान से दर्शन पूजन सहित अभिषेक किया गया..
तदोपरांत उनके द्वारा सपरिवार प्रभु श्री नाथ जी महाराज के दर्शन सहित पूजा अर्चना करते हुए अभिषेक कर प्रदेश की प्रगति तथा प्रदेशवासियों के लिए सुख- समृद्धि की कामना की गई…
इस दौरान सीएम द्वारा आत्मीयता के साथ हाल-चाल पूछते हुए स्नेहपूर्ण भेंट करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की गई…
इससे पूर्व सीएम को हेलीपैड पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह वेढम व भरतपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश, जिला कलेक्टर डीग उत्सव कौशल, एसपी राजेश मीणा सहित समस्त पदाधिकारियों द्वारा गुलदस्ता भेंटकर स्वागत करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रदान की गई…
इस मौके पर डीग को यथावत जिला बनाए रखने की खुशी जाहिर करते हुए क्षेत्र की आम जनता द्वारा सीएम का आभार भी जताया गया…!!
भरतपुर से हेमंत दुबे की विशेष रिपोर्ट