महराजगंज:- जिला क्या पूरे प्रदेश के नहरों में पानी नही होने के कारण जिले के लाखो किसानों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।जिस किसानों के पास कोई और सिंचाई के साधन नहीं होने के कारण चिंतित दिखाई दे रहे है।चिंता क्यों न हो किसानों को जब फसलों में पानी की जरूरत होती है तभी सरकार जगह – जगह नहरों में पुलिया निर्माण कार्य शुरू कर देती है तो ऐसी स्थिति में किसानों की चिंताएं बढ़ रही हैं फसल खराब होने डर ऊपर से डीजल की महंगाई से और लोग भी परेशान हैं। जिले के कितने किसान ऐसे है जिनके पास सिंचाई का कोई और साधन नही है नहरों के किनारे खेत होने के कारण किसान वे फिक्र थे जो आज इस तरह के मुस्किल हालातो का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में सरकार को पहले ही निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए ठेकेदारों को सख्त निर्देशित करे की निर्माण कार्य जल्द ही पूरा करे क्यों की किसान खेती के ही भरोसे पर है।
विरजू चौरसिया,गोविंद वर्मा, राधेश्याम कन्नौजिया किसानों से बात चीत में पता चला की समय से सिंचाई नही होने के कारण से पैदावार भी कम हो जाती है और तरह तरह के रोग लगने की अधिक संभावना रहती है।
रामकृष्ण त्रिपाठी
ब्यूरो चीफ
R9 भारत
महराजगंज
