नाबालिक अपहृता को मझौलिया पुलिस ने बरामद कर 164 के बयान के लिए बेतिया न्यायालय भेजा । यह जानकारी कांड के अनुसंधानकर्ता ए एस आई संजय कुमार ने दी ।उन्होने ने बतया की थाना कांड संख्या 155/.18 के अपहृता नाबालिक लड़की को सूचना के आधार पर माझौलिया बाजार से बरामद कर बेतिया न्यालय में 164 के ब्यान व मेडिकल जांच के लिए भेजा गया ।
इस संदर्भ में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बतया की आवेदक डुमरी गांव निवासी प्रेम किशोर शर्मा के आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 155/.18 धारा 366(a) 34 भा. द. वी.एवम पोक्सो एक्ट के नामजाद अभियुक्त दुर्गेश यादव व जोखन यादव है।जिसमे जोखन यादव ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है ।दोनों डुमरी गांव निवासी हैं।पुलिस जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज देगी ।