नाबालिक को प्रेम मे फसाकर किया दुष्कर्म,हुई गर्भवती,मामला दर्ज……………

अभिषेक श्रीवास्तव R9.भारत नाबालिक को प्रेम मे फसाकर किया दुष्कर्म,हुई गर्भवती,मामला दर्ज:- परसपुर गोण्डा।।

 

 

 थाना क्षेत्र परसपुर के एक गांव के निवासी पीड़ित व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसी के घर में घुसकर नाबालिक लड़की से अवैध सम्बन्ध बनाने तथा लड़की गर्भवती हो जाने को लेकर नामजद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परसपुर थाना क्षेत्र का निवासी पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर दर्ज कराए गए रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसकी लड़की नाबालिक है। उसकी लड़की को गाँव का ही एक युवक बहला- फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। और घर में घुसकर उसके लड़की के साथ अवैध संबंध बनाते हुए पाँच महीने से नाबालिक लड़की के जिस्म के साथ खिलवाड़ करता रहा है।जिससे उसकी नाबालिक लड़की गर्भवती हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपी जितेन्द्र पासवान के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!