भरतपुर 26 जुलाई
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले का आरोपी गिरफ्तार
भरतपुर.जिले की नदबई थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वृत्ताधिकारी वृत नदबई श्रीमती पूनम भरगड आरपीएस ने बताया कि 25 जून 2024 को एक बालिका ने उस के साथ जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म करने एक नामजद मामला थाना नदबई में पंजीवद्व कराया था। उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुवार को नामजद आरोपी ठाकुरिया पुत्र पप्पू उम्र 20 साल जाति कोली निवासी कबई थाना नदबई को गिरफ्तार किया गया है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे