“”नाराहट के चंडी माता मंदिर की मूर्ति के साथ तोड़फोड़””…

“”नाराहट के चंडी माता मंदिर की मूर्ति के साथ तोड़फोड़””

 

 

नाराहट ललितपुर जिले के कस्बे नाराहट से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चंडी माता मंदिर जो पुरातत्व विभाग के संरक्षण में हैं वहां बने मंदिर की मूर्ति चंडी मां के रूप में विराजमान है जिनके साथ विगत दिनों कुछ अराजक तत्वों द्वारा मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की गई एवं मूर्ति को खंडित किया गया।

आपको बता दें कि चंडी माता मंदिर एक बहुत ही प्राचीन मंदिर है जिस पर नाराहट सहित क्षेत्र वासियों का जन्म जन्मांतर से आस्था का केंद्र रहा है यहां पर हजारों श्रद्धालु दर्शन कर कर मन्नत मांग कर अपनी कामनाओं की पूर्ति करते चले आ रहे हैं। इस मंदिर की मूर्ति पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा विगत दिनों की रात्रि में तोड़फोड़ कर दी गई थी ।इसकी वजह से लोगों की आस्था पर कठोर कुठाराघात हुआ एवं सभी धार्मिक व्यक्तियों की आस्था पर ठेस पहुंची। इससे आस्था पर आघात होने से ग्रामीणों ने नाराहट थाना प्रभारी के लिए एक शिकायती पत्र सौपना चाहा जिस पर ग्राम सहित क्षेत्र के लोग एकत्रित होकर नाराहट थाने गए ।
ग्रामीणों ने बताया की जब ग्रामीण थाने मैं शिकायत करने पहुंचे तो नाराहट थाना प्रभारी ने शिकायत कर्ताओं में शामिल आर एस एस का उपक्रम सेवा भारती के जिला अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप कुमार सोनी पूर्व प्रधान नाराहट, बीजेपी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितेश राठौर, आर एस एस के धर्म जागरण प्रमुख शैलेश शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष बीजेपी वीरपाल सिंह गोना क्षेत्र पंचायत सदस्य राघवेंद्र यादव अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष बीजेपी सर्जन सतभैया आदि लोगों से अभद्र व्यवहार करने लगे एवं कहने लगे की क्या कार्यवाही करवानी है मैं जांच कर चुका हूं अब तुम लोग यहां नेतागिरी करने आए हो जो मैं नहीं करने दूंगा जो भी कार्रवाई करनी है वह मैं कर चुका हूं जाइए आप लोग यहां से जाओ।।।
ललितपुर से R9 भारत के लिए रिपोर्टर प्रमोद बबेले की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!