Riport By-विनोद चड्ढा कुठेड़ा
राजगढ के घील पबियाना गांव के साथ एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली है । जानकारी के अनुसार यह शव गांव से काफी दूर जंगल के नाले मे पडा बताया जा रहा है । उस जगह से सिचाई का पानी जाता है और गांव के कुछ लोग पानी की पाईपे जोडने के लिए नाले मे गये तो उन लोगो ने इस शव को नाले मे पडा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी । घटना की सूचना मिलते ही राजगढ से पुलिस दल मौका पर पंहुच और आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी । उप पुलिस अधीक्षक राजगढ अरुण मोदी के अनुसार मृतक की आयु लगभग 55/60 साल लग रही ही ।लाश गली सडी अवस्था मे है शव की शिनाख्त अभी तक नही हो पाई है ।पुलिस से जुन्गा से एफ एस एल की टीम को मौका पर बुला लिया है और छानबीन आरंभ कर दी है ।।।