नीलाम्बर -पीताम्बर जैसे लड़ाकू स्वतंत्रता सेनानी को जगह सुनिश्चित कराया जाए :बी एन सिंह
पलामू जिला के नीलाम्बर -पीताम्बर पुर प्रखंड में अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रमंडलीय प्रभारी सह पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी कॉमरेड बीएन सिंह पलामू जिला सचिव कमेश सिंह चेरो कालु भुइया लालू मांझी ईश्वरी कुमार मोहम्मद उस्मान जितेंद्र सिंह शिवराम चंद्रवंशी बनोगी माझी रुद्रा देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी को कई मांगों का ज्ञापन सौंपा कामरेड बीएन सिंह ने कहा की नीलाम्बर -पीताम्बर पुर जहां नीलाम्बर -पीताम्बर सहादत दिए जहां उनका फांसी हुआ आज उनका समाधि स्थल के लिए 1 गज जमीन भी नहीं छोड़ा गया है जो शर्मनाक बात है ना तो यहां के प्रशासनिक अधिकारी की ध्यान है ना तो आज स्थानीय विधायक का और न ही केंद्र और राज्य सरकार का इससे और बड़ा क्या दुर्भाग्य हो सकता है उन्होंने कहा कि आगामी 28 मार्च को इस पर मंडल से एक एक पत्थर लाकर हम समाधि स्थल पर रखेंगे और वही उनका शहादत पुष्पांजलि अर्पित करेंगे उन्होंने अंचलाधिकारी से मांग किया के 28 मार्च 2022 तक नीलाम्बर -पीताम्बर जैसे लड़ाकू स्वतंत्रता सेनानी को जगह सुनिश्चित कराया जाए नहीं तो आंदोलन का रूप अख्तियार करेंगे इसके साथ राम सागर मैं भूमिहीन किसानों का 30 वर्षों से काव्जा जमीन है खेती बारी कर रहे हैं लेकिन सामंती ताकते उस जमीन पर गाहे-बगाहे कब्जा करने की कोशिश करते रहते ना तो आज तक गरीबों की कागज मिला नहीं सामंती ताकतों को खिलाफ प्रशासन कोई कदम उठाया उन्होंने कहा के ग्राम लोटवा में 70 दलितों का पर्चा मिला हुआ है जमीन भी कबजा में है लेकिन बगल के सामंती मन मिजाज के लोग दलितों का बेदखल करने की कोशिश कर रहे जो अखिल भारतीय किसान महासभा कभी मन सुबा कामयाब नहीं होने देगा इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन से लेकर विधवा विकलांग पर भी अंचलाधिकारी से विस्तार से बात किया गया वही पलामू जिला सचिव कमेश सिंह चेरों ने कहा की इस पलामू जिला सहित नीलाम्बर पीताम्बर पुर में सामंती ताकतों द्वारा शुरू से लेकर रामसागर अम्वा तक गरीबों की जमीन पर सामंती ताकतों का नजर जबरदस्त है इन लोगों ने फिर से गरीब लोगों के जमीन हड़प कर अमीर बनना चाहते हैं जिसका सरंक्षण स्थानीय विधायक शशिभूषण मेहता का प्राप्त है उन्होंने कहा के पूर्व विधायक से अलग वर्तमान विधायक कुछ नहीं किए उन्होंने पेट्रोल पंप से लेकर भ्रष्टाचार का बढ़ावा जबरदस्त दिया है अखिल भारतीय किसान महासभा एवं भाकपा माले इस इलाके में लूट भ्रष्टाचार सामंती ताकतों की दबंगई के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेगी वही लोटवा गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर नीलाम्बर -पीताम्बर पुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचला अधिकारी को लिखित आवेदन दिया गया दर्जनों लोग शामिल थे अजीत कुमार रवि संतु कुमार रवि जोगेंद्र शर्मा सहित कई लोग शामिल थे|
नीलांबर पितांबरपुर से प्रेम कुमार का रिपोर्ट