नेपाली मूल के दो अमेरिकन नागरिक को एस एस बी ने लिया हिरासत में ।

दार्जिलिंग : – 41वीं बटालियन एस एस बी पानीटंकी ने नियमित जांच के दौरान नेपाली मूल के दो अमेरिकन नागरिक को हिरासत में लिया है । हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के नाम कपिल अधिकारी एवं भवानी प्रसाद सुबेदी बताया गया है । दोनो यू एस ए के नागरिक बताए गए हैं ।

एस एस बी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नियमित जांच के दौरान बीआईटी पानीटंकी के सुरक्षा कर्मियों ने इंडिया से नेपाल जा रहे दो लोगों को शक के आधार पर रोककर पूछताछ की । पूछताछ के दौरान पता चला कि वे नेपाली मूल के अमेरिकन नागरिक निवासी हैं । वे दार्जीलिंग का दौरा करने के बाद नेपाल जा रहे थे । भारत में प्रवेश करने हेतु उनके पास वैध दस्तावेज नही होने के कारण उन्हें हिरासत में लिया गया ।

एस एस बी पानीटंकी द्वारा आवश्यक करवाई के बाद उक्त दोनों व्यक्तियों को आज देर शाम खोड़ीबाड़ी थाना को अग्रिम करवाई हेतु सौंप दिया गया है । जिसे खोड़ीबाड़ी थाना द्वारा आज सोमवार को न्यायिक हिरासत सिलीगुड़ी भेज दिया गया।
उत्तम सिंह कि रिपोर्ट दार्जिलिंग West Bengal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!